उड़ीसा में गोशालाओं को मिलेगा अनुदान

पशु संदेश, भुवनेश्वर |17 जुलाई

उड़ीसा सरकार ने प्रदेश में संचालित पंजीकृत गोशालाओं को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है | इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राज्य के पशु पालन सचिव बिश्नुपाद सेठी ने बताया की निजी संस्थाओ द्वारा संचालित पंजीकृत गोशालाओं में गायों के आहार और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतू इसी वर्ष से गोशालाओं को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी | उन्होंने कहा कि राज्य में गोशालाओं को पहली बार आर्थिक सहायता दी जा रही है | वर्तमान में राज्य में 26 पंजीकृत गोशालायें हैं | यह आर्थिक सहायता 16000 रूपए प्रति गाय प्रति वर्ष की दर से दी जायेगी |

  •