केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने गोबर के दीए बनाने का किया अनुरोध

"इस दीपावली में गोबर के दीए जलाइए :गिरीश जयंतीलाल शाह

Pashu Sandesh, 16 October 2021

डॉक्टर आर बी चौधरी

सदियों से गाय  सिर्फ ग्रामीण जनजीवन और  उसकी अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं  महत्वपूर्ण है बल्कि  गाय  मानव प्रजाति की  संपूर्ण आहार की दाता और पोषण करने वाली  वह पशुधन  मानी जा रही है जिसके अंदर ईश्वरी शक्ति  और माता का स्वरूप  माना जा रहा है, यह बात कहा  भारतीय जन कल्याण बोर्ड के सदस्य गिरीश जयंतीलाल शाह ने।  शाह ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार  गौ संरक्षण के  लिए समर्पित है।

शाह ने बताया कि  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से लेकर  राष्ट्रीय कामधेनु आयोग  और तमाम प्रदेशों में स्थापित  गौ सेवा आयोग  और उनके अधीन कार्यरत  गौशाला में तथा पंजरापोल गौ संरक्षण -संवर्धन  के दिशा में बेहतरीन काम कर रहे हैं।  अभी हाल में  आयोजित विश्व पशु दिवस के अवसर पर  केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला जी ने  गौशालाओं तथा पंजरापोलों  के  आत्मनिर्भरता के लिए  गोबर गोमूत्र के प्रयोग पर  जोड़ देने के लिए कहा।  उन्होंने इस बार आ रही दीपावली को  गोबर के दीए और मूर्तियां  तथा अन्य सामान बनाकर  बेचने और गौशालाओं को  समृद्ध करने की अपील की।

इस दिशा में  आगे बढ़ने के लिए  भारतीय जन कल्याण बोर्ड के  सदस्य गिरी जयंतीलाल शाह  ने बताया कि केंद्रीय पशुपालन मंत्री  परषोत्तम रूपाला जी के अपील के अनुसार इस दीपावली में गोबर के दीए बनाकर  बेचने का एक अभियान चलाया गया है  जिसके तहत  मुंबई की  एक कंपनी जिसका नाम  गोयम है , उसने  बड़े ही रुचि और लगन के साथ भारी मात्रा में गोबर के दीए बनाकर  इस बार की दिवाली मनाए जाने में  गोबर के दीए  लोगों के बीच ले जाने का निर्णय लिया है।  गोयम ने सभी से निवेदन किया है कि गोबर के दीये इस बार के दिवाली में  स्वयं उपयोग में लाए और अपने मित्रों साथियों को भी कहें  कि वह भी  गोबर के दीए जलाएं। थोक  या फुटकर में गोबर के दीए  प्राप्त करने के लिए संपर्क करें :मैनेजर-गोयम ओर्गानिक, गिरगाँव कोर्ट के बाजू में, हरकिसन दास हॉस्पिटल के सामने , मुंबई मोबाइल:9697272721