नायडू ने राज्य के जिला दुग्ध संघों से गाय का दूध खरीदने को कहा

पशु संदेश,25 जून, हैदराबाद |

आन्ध्र प्रदेश के मुख्मंत्री चन्द्र बाबु नायडू ने राज्य के जिला दुग्ध संघों से किसानों के हित में आन्ध्र प्रदेश डेरी डेवलपमेंट ओ-आप्ररेटिव फेडरेशन से अधिक से अधिक मात्र में गाय का दूध खरीदने को कहा है | आंगनवाड़ीयों को 20000 लीटर गाय का दूध सप्लाई करने के बाद भी,फेडरेशन के पास प्रतिदिन एक लाख लीटर से भी अधिक गाय का दूध बच जाता है | यह बात उन्होंने राज्य के दुग्ध संघों के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर्स के साथ एक बैठक में कही |
प्रदेश के कई क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है की गाय के दूध का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है | इस वजह से लोग गाय के दूध की जगह भैंस का दूध ज्यादा पसंद करते हैं | नतीजा यह होता है की गाय का दूध बहुत ही कम बिकता है और फेडरेशन के पास सरप्लस बच जाता है | किसानों के दूध को बाज़ार उपलब्ध कराने हेतु मुख्मंत्री को यह हस्तकक्षेप करना पड़ा है |

  •