पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरीश जयंतीलाल शाह का  कल विशेष  संबोधन

Pashu Sandesh, मुंबई (महाराष्ट्र) 5 जून 2021

डॉ आर बी चौधरी

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य  एवं  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी  गिरीश जयंतीलाल शाह  कल पशु प्रेमियों  एवं पर्यावरण संरक्षण में संलग्न कार्यकर्ताओं को  प्रातः 9:30 पर संबोधित करेंगे।  बोर्ड सदस्य  के मुंबई स्थित कार्यालय से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि  वेबीनार के इस संबोधन का आयोजन  करुणा फाउंडेशन के  अध्यक्ष मित्तल खेतानी  करेंगे  और संबोधन का प्रमुख विषय है  कोरोना  लॉकडाउन में  "जल जमीन  जानवर  जंगल और  जनमानस  के पारस्परिक संबंध"  को कैसे बनाए रखें।  आज की कठिन परिस्थिति में हर नागरिक का यह परम और कर्तव्य है  कि वह विचलित हुए बिना  मनुष्य के साथ-साथ  जल जमीन जंगल और  हमारे आसपास  जीव जंतुओं के  कल्याण का ध्यान रखें  क्योंकि जिस दिन पारस्परिक संबंधों का ताना-बाना टूट जाएगा  पृथ्वी से  जीवधारी का अस्तित्व  समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाएगा।  समस्त महाजन की ओर से आयोजित  इस कार्यक्रम का लक्ष्य है कि  अधिक से अधिक जनजागृति  लाई जाए और  "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत" अर्थात- "सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय की लोकोक्ति को चरितार्थ करें।