गाजियाबाद के पशु प्रेमी  रामानुज सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी,लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव 

Pashu Sandesh,16 सितंबर 2020: (गाजियाबाद) उत्तर प्रदेश

Report : Dr R B Choudhary

वर्ष 2006 में  स्थापित  विश्व की पहली  एनिमल वेलफेयर पार्टी  की संस्थापक वैनेसा हडसन  लंदन शहर से  पहली बार 2014 में यूरोपीय संघ का चुनाव लड़ी जिसमें उन्हें अच्छा खासा वोट भी मिला था। इसके बाद  यूरोप के कई देशों में  एनिमल वेलफेयर पर पार्टियों  के स्थापना का सिलसिला चालू हुआ जैसे  एनिमल पार्टी साइप्रस, जर्मन एनिमल वेलफेयर पार्टी , इटालियन एनिमल वेलफेयर पार्टी, पार्टी  फॉर एनिमल एंड नेचर, स्वीडन पार्टी, हुमेन एनिमल एंड एनवायरमेंट , तुर्किश एनिमल पार्टी इत्यादि। अब इसका प्रभाव  अपने देश के पशु प्रेमियों पर भी  दिखाई दे रहा है।  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के  मानद जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी  रामानुज सिंह  पशु कल्याण  की सेवाओं के साथ समाज सेवा  और पर्यावरण संरक्षण  पर काम करने की शुरुआत कर दी है।  नई पार्टी बनाने  की रूपरेखा के  बनाने में जुट गए हैं।

युवा पशु प्रेमी  रामानुज सिंह  ने बताया कि पिछले कई सालों से वह  पशु - पक्षियों की सेवा करते आ रहे हैं और उनके उल्लेखनीय कार्यों को देख कर के केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने गाजियाबाद शहर से  मानद  जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी नियुक्त किया  था  जिसकी सेवाएं आज भी वह  अपनी क्षमता के अनुसार कर रहे हैं। लेकिन   इस विषय को वह यही पर सीमित नहीं रखना चाहते हैं और  वह इसे आगे ले जाना चाहते हैं।  रामानुज का मानना है कि  जीव जंतु कल्याण का कार्य  करने के लिए  जन सहभागिता जरूरी है जिसके लिए पशुओं के साथ साथ जन समस्याओं के निराकरण करने की  आवश्यकता है।  इस संबंध में  आज नंदग्राम क्षेत्र में  महिला समूह के कार्यकर्ताओं से भेंट किया  और हर साल की तरह  जाड़े में  जरूरतमंदों के लिए कंबल बांटने ,  मच्छरों से निपटान के लिए नालियों की सफाई  तथा टूटी- फूटी गलियारों के मरम्मत के लिए  स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाने की रणनीति बनाई। आज के इस कार्यक्रम में  तकरीबन दो दर्जन  महिला प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि  आज ऐसी हालत हो गई है कि  गली मोहल्ले की  समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है। इस कार्य को  आपसी सहमति  एवं सहयोग से  एकजुट होकर  ही समस्याओं का समाधान स्वयं ढूंढना होगा।  आज के हालात में  किसी के भरोसे  कोई काम नहीं होने वाला है।  वह बातों - बातों में उन्होंने  विधानसभा के  चुनाव की तरफ इंगित करते हुए कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए प्रतिनिधित्व करना बहुत जरूरी है।  इस विषय पर पूछने पर उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो  अपने आप स्पष्ट हो जाएगा। आज की बैठक में  महिला समूह  की प्रतिनिधि ओमवती  एवं शीला ने  राम अनुज को समूह की ओर से शुभकामनाएं दी  और कहा कि  वह जो भी काम करेंगे  सभी उनके साथ हैं।

सिंह इस दिशा में आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं और गाजियाबाद शहर के हर मोहल्ले में उनका यह जागरण कार्य आरंभ हो गया है जो चलता रहेगा।उन्होंने बताया कि इस दिशा में उनका काफी स्वागत हो रहा है और लोग  उनका साथ दे रहे हैं। 

 

 

  •