सुधा डेयरी लांच करेगा मिल्क पाउडर


पशु संदेश, बिहार।
प्रदेश की सुधा डेयरी जल्द ही बाजार में दूध पाउडर लांच करने जा रही है। दूध पाउडर को सुधा डेयरी व्हाइटनर के नाम से बाजार में लाने की योजना है। प्रथम चरण में इसे बड़ी पैकिंग में मार्केट में उतारा जाएगा, जिसके बाद इसे छोटी पैकिंग में भी मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दूध पाउडर की विशेषता यह है कि इसे सीधे गर्म पानी और चाय की पत्ती में डालकर चाय तैयार की जा सकती है। पटना डेयरी प्रोजेक्ट की अध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि पाउडर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। अभी पाउडर की 200 ग्राम और 500 ग्राम की पैकिंग की जा रही है। आने वाले समय में दूध पाउडर 10, 20, 50 और 100 ग्राम के पैक मेें भी नजर आएगा। इसमें चीनी की मात्रा काफी कम रखी गई है। 5 ग्राम पाउडर में एक कप चाय बनेगी। छोटे पैक में लांच होने के बाद ट्रेन में यात्री भी पाउडर की चाय का लुफ्त उठा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पांच सौ ग्राम पैकेट की कीमत 170 से 180 रुपए के बीच हो सकती है। पाउडर पैक करने के लिए दिल्ली से विशेष मशीन बुलाई गई है।

  •