डॉ जयप्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित हुआ पशु कल्याण प्रशिक्षण

केंद्रीय पशुपालन मंत्री रूपाला के मार्गदर्शन मे चल रहा है यह जन जागृति कार्यक्रम ताकि पशु अपराध रुके : प्रीति दुबे

Pashu Sandesh, 22 October 2022

फरीदाबाद (हरियाणा) । पीएफए हरियाणा, यूनिट-2 की अध्यक्षा- प्रीति दुबे ने फरीदाबाद में स्थापित अपनी एनिमल शेल्टर पर एक दिवसीय पशु कल्याण पर जनजागृति एवं उनके ऊपर होने वाले अपराध नियंत्रण पर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पशु प्रेमियों तथा इस दिशा में काम कर रहे फरीदाबाद के निवासियों अपनी गहरी रुचि दिखाई। उपस्थित प्रतिभागियों ने पशुओं पर होने वाले अपराध को नियंत्रित करने के लिए बताए गए सभी तरीकों की प्रशंसा की और कार्यक्रम के आखिर में सभी प्रतिभागी पशुओं पर होने वाले रोजाना अपराध नियंत्रण करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम की संयोजक प्रीति दुबे ने बताया कि कार्यक्रम को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के को- अपडेट मेंबर डॉ जयप्रकाश सक्सेना तथा बोर्ड के सचिव, डॉ एस के दत्ता एवं सहायक सचिव ,श्रीमती प्राची जैन के मार्गदर्शन में को जागृत किया गया। यह बता दें कि प्रीति दुबे भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद जीव जंतु कल्याण अधिकारी भी है। इस कार्यक्रम के निरंतर सफलता की से उन्होंने खुशी जाहिर की और सभी पशु प्रेमियों आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रश्न भी किए और विशेषज्ञों के उत्तर से संतुष्ट दिखाई दिए। के विभिन्न जगहों से कुल 43 लोग शरीक हुए। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद जनपद के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चौहान ने व्याख्यान दिया और कहा कि पशुओं पर अपराध नियंत्रण के लिए याद आवश्यक है।

प्रीति ने बताया कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के को-आपडेट मेंबर डॉक्टर जयप्रकाश सक्सेना के मार्गदर्शन में सुकल्याण जन धरती कार्यक्रम पूरे साल भर चलाया जाएगा। प्रीति ने बताया कि इस कार्यक्रम से लोगों में उत्साह जगह है और आत्मविश्वास के साथ लोगों ने वादा किया है कि अपने क्षेत्र में होली वाली पशु क्रूरता के आवाज उठाएंगे । साथ ही साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।