Pashu Sandesh, 21 August 2023 Sapna Sharma1, Baleshwari…
Pashu Sandesh, 11 Aug 2023 Sapna Sharma1, Apurv…
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
पशु संदेश,19 जनवरी 2018 …
Pashu Sandesh, 20th September 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 27 November 2022 ओसियां…
Pashu Sandesh, 27 Sep 2022 फरीदाबाद (हरियाणा) फरीदाबाद…
चाइनीज तार की धारदार ब्लेड लगी बाड़ से…
पशु प्रेमियों ने पशु सेवा कार्य में शामिल…
Pashu Sandesh, चेन्नई /नई दिल्ली; 29 अप्रैल,…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
Pashu Sandesh, 27 November 2022 ओसियां (राजस्थान)
डॉ. आर बी चौधरी
अहिंसा यात्रा व गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के अभियान के तहत हिंदू युवा रत्न उपाधि से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार व गौरक्षक विनायक अशोक लुनिया ने आज श्री गोपाल गौशाला ओसियां का अवलोकन कर गौमाता का पूजन किया व विभिन्न प्रकार के गो उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित प्रोडक्ट की विदेशों में अच्छी डिमांड है, प्रोडक्ट बनाकर गौशालाओं को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ना चाहिए।लुनिया ने बताया कि कोई भी संवैधानिक कदम उठाने से पहले विधायकों,सांसदों की अनुशंसा जरूरी होती है इसीलिए 18 अगस्त 2022 से यह यात्रा इंदौर से शुरू हुई, जो देश भर के 4980 विधायक व दोनों सदनों के 788 सांसदों से मिलकर उनसे गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए लिखित समर्थन पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इस मुहिम में 74 सांसदों व 518 विधायकों से समर्थन पत्र प्राप्त कर चुके हैं। कोटा प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से हुई मुलाकात में बिड़ला ने इस संबंध में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राजस्थान गौ सेवा आयोग के सदस्य भगवानदास राठी, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के मानद पशु कल्याण अधिकारी व जोधपुर जिला गौशाला संघ के अध्यक्ष हरनारायण सोनी, गायत्री परिवार के मोतीलाल सोनी, इग्याराम सोलंकी, जालमसिंह चौहान, मोहनलाल सोनी, बद्रीनारायण गिलड़ा,पवन सोनी, साँवलराम ओझा, जेठूसिंह फौजी, सत्यनारायण ओझा, हुक्मीचंद सोलंकी, मुरलीधर चंडक, कैलाश माली,भतुराम मेघवाल,कुन्नाराम जाणी, लालसिंह राजपुरोहित, रुगाराम जाणी, डालाराम बेनीवाल सहित उपस्थित गोभक्तों ने यात्रा संयोजक का अभिनंदन किया।