Pashu Sandesh, 05 October 2026 International webinar highlights…
Pashu Sandesh, 29 July 2026
Pashu Sandesh, 28 July 2026
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
Pashu Sandesh, 19 July 2026…
Pashu Sandesh, 29 July 2026
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 29 जनवरी 2026 डॉक्टर आर बी…
Pashu Sandesh, 24 jan 2026 देश की जानी-मानी…
Pashu Sandesh, 02 July 2025 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):…
Pashu Sandesh, 05 April 2025 डॉ. आर.बी. चौधरी…
Pashu Sandesh, 20 December 2024 “यदि सभी पशु…
Pashu Sandesh, 10 Sep 2024 Dr R B…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
उत्तर प्रदेश के किसानों की टीम "रूरल हब"…
Pashu Sandesh, 27 Sep 2022
फरीदाबाद (हरियाणा)
फरीदाबाद शहर की जानी-मानी पशु कल्याण संस्था पीएफएल यूनिट-2 जिसकी अध्यक्षा है सुश्री प्रीति दुबे । उन्हें "मिडास टॉक" नामक एक कंपनी ने उनकी संस्था की सफलता की कहानी पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया था। जिसका विषय था - पशु कल्याण तथा पशु पर होने वाले अपराध को रोकने की दिशा में पशु कल्याण संस्थाओं का योगदान। मिडास अचीवर्स लोगों को छिपी क्षमता की खोज करने में मदद करने के मिशन के लिए समर्पित है। इस विषय पर बताते हुए प्रीति ने फरीदाबाद शहर में कार्यरत पीएफए यूनिट-2 के स्थापना, संस्था द्वारा लावारिस पशुओं की सेवा करने में चंदा एकत्र कर उनकी प्राण बचाने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे योगदान की चर्चा की। साथ ही अपने जीवन के समर्पण और भविष्य की पशु कल्याण संबंधी योजनाओं का लेखा जोखा भी बताया। प्रीति के इस व्याख्यान से उपस्थित ऑडियंस अत्यंत प्रभावित हुई जिसमें उन्होंने लावारिस पशुओं के जीवन बचाने की अपनी संघर्ष कहानी ही प्रमुख रूप से शामिल रही।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रीति जीव दया , करुणा और पशु पक्षियों की रक्षा के लिए हर रोज आने वाली चुनौतियां भी बतायी । इस कार्यक्रम के बाद वह काफी संतुष्ट नजर आई । उन्होंने मीडिया को बताया कि जनकपुरी स्थित हयात होटल के सभागार में देश के विभिन्न जगहों से आए तमाम युवा प्रतिनिधियों ने भी अपने -अपने जीवन की सफलता कहानी बतायी। प्रीति के प्रभावशाली कार्यों के लिए उन्हें "मिडास टॉक" की ओर से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । आयोजन समिति के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पशु कल्याण के उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रीति को शुभकामनाएं दी। यह बता दें कि घायल बीमार अपाहिज एवं अपंग पशु पक्षियों को सड़क और गली-कूचे से उठाकर अपने शेल्टर पर लाती है और सेवा करती है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि फरीदाबाद शहर में लावारिस पशु पक्षियों के लिए एक अत्याधुनिक पशु अस्पताल बनाएंगी।