Pashu Sandesh, 11 May 2022
Pashu Sandesh, 09 May 2022 Dr T.Susmita, Assistant…
Inspiring Initiative for Animal Welfare Pashu Sandesh, 07…
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
पशु संदेश,19 जनवरी 2018 …
Pashu Sandesh, 20th September 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
पशु प्रेमियों ने पशु सेवा कार्य में शामिल…
Pashu Sandesh, चेन्नई /नई दिल्ली; 29 अप्रैल,…
Pashu Sandesh, फरीदाबाद (हरियाणा) ;17 अप्रैल…
पशु अपराध नियंत्रण के छह दशक…
Pashu Sandesh, 10 जुलाई , 2020
Pashu Sandesh, मुंबई (महाराष्ट्र); 22 जून 2020 रिपोर्ट :…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
पशु सन्देश, कोलकाता
सरकार ने दिए एक पागल हाथी को मारने के आदेश
पश्चिम बंगाल वन विभाग के प्रधान सचिव चंदन सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2015-16 में राज्य में हाथियों के हमले से 108 लोग मारे गए और 95 लोग घायल हुए हैं| वहीं दूसरी और राज्य के लोगों द्वारा की गयी प्रतिहिंसा में 14 हाथियों की मौत हुई| वे वन विभाग के अधकारीयों द्वारा एक पागल हाथी को मार गिराये जाने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे| हाल ही में राज्य सरकार ने इस जंगली हाथी को मारने के आदेश दिए थे,जिसके बाद विभाग वन विभाग के प्राधिकृत सदस्यों की टीम ने एक साल से आतंक मचा रहे इस हाथी को 5 जुलाई को मार गिराया था|
इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए सिन्हा ने बताया इस जंगली हाथी के उत्पात से लोग काफी परेशान थे। इस पागल हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला था, जबकि छह लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस पागल हाथी को अत्यंत खतरनाक घोषित किया था| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आखिरी उपाय के रूप में इस हाथी को मारने का आदेश दिया था, इसके अलावा सरकार के पास दूसरा कोई और विकल्प नहीं था| इस हाथी को मारने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था, इसके अलावा पांच प्रशिक्षण प्राप्त हाथियों को भी इस टीम में रखा गया था, ताकि इस जोखिम भरे काम को सुरक्षित ढंग से अंजाम दिया जा सके। सिन्हा ने बताया कि पांच जुलाई को शाम पांच बजे के करीब इस पागल हाथी को मार गिराया गया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।