Pashu Sandesh, 29 Jan 2026 Dr RB Chaudhary
Pashu Sandesh, 24 Jan 2026 Dr Rb choudhary
Pashu Sandesh, 21 Jan 2026 Dr.…
Pashu Sandesh, 25 August 2025 …
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 29 जनवरी 2026 डॉक्टर आर बी…
Pashu Sandesh, 24 jan 2026 देश की जानी-मानी…
Pashu Sandesh, 02 July 2025 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):…
Pashu Sandesh, 05 April 2025 डॉ. आर.बी. चौधरी…
Pashu Sandesh, 20 December 2024 “यदि सभी पशु…
Pashu Sandesh, 10 Sep 2024 Dr R B…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
उत्तर प्रदेश के किसानों की टीम "रूरल हब"…
पशु प्रेमी पशु चिकित्सक- डॉ. सरिता मान ने लोगों से मवेशियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का अनुरोध किया
Pashu Sandesh, 02 September 2022
Dr R B Choudhary
राज्य में पशुओं में लंपी स्किन बीमारी की बढ़ती आशंका को मद्देनजर रखते हुए शहर की जानी मानी पशु प्रेमी प्रीति दुबे की संस्था पीफए फरीदाबाद(यूनिट-2) के शेल्टर पर पशु प्रेमी-पशु चिकित्सक, डॉक्टर सरिता मान अपनी टीम के सदस्यों साथ पहुंची और सभी गायों की जांच की। लंपी स्किन बीमारी से शेल्टर के मवेशियों के बचाव के लिए डॉक्टर सरिता मान ने सभी गौवंश का टीकाकरण किया। इस अवसर पर उनके टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे जिसमें पशुधन सहायक बसंत एवं प्रदीप शामिल होकर टीकाकरण के कार्य में विशेष सहयोग किया। टीकाकरण के बाद डॉक्टर सरिता मान ने लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए जानकारी देते हुए बताया कि साफ सफाई व नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव अत्यंत जरूरी है। उन्होंने मवेशियों के खान-पान के व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए भी अनुरोध किया।

यह बता दें कि प्रीति दुबे एनिमल वेलफेयर की अत्यंत लोकप्रिय संस्था पीफए फरीदाबाद (यूनिट-2) की अध्यक्ष है और पिछले एक दशक से संस्था का कुशल संचालन कर रही है। प्रीति दुबे एक अत्यंत जागरूक एवं सचेत पशु प्रेमी है। जब भी पशु पक्षियों पर किसी प्रकार की पीड़ा और दर्द की बात सामने आती है तो वह तुरंत उनके बचाव और सुरक्षा के लिए निकल पड़ती हैं। प्रीति की पशु सेवा ही दिनचर्या है। उनके उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए समय-समय पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा है। 15 अगस्त को जनपद प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। पशु पक्षियों के लिए सदैव आगे रहने वाली प्रीति एनिमल वेलफेयर के सभी विषयों में रुचि के साथ जन जागृति में अत्यंत विश्वास रखती हैं।प्रीति का संपूर्ण जीवन पशु सेवा के लिए समर्पित है।