बीकानेर में बनेगा राज्य का पहला गौ अभ्यारण


पशु संदेश, भोपाल।
राजस्थान के बीकानेर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमरपुरा गांव में राज्य का पहला गौ अभ्यारण बनाया जाएगा। अभ्यारण के लिए गौ पालन विभाग ने बीकानेर कलेक्टर को जमीन चिन्हित करने के लिए लिखा है। राजस्थान के गौ पालन मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि इस अभ्यारण में 50 हजार गायों को रखने की व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। अभ्यारण में गायों के लिए चारा, पानी, पशु चिकित्सा की भी सुविधा होगी। इस अभ्यारण को गौ पर्याटन से भी जोड़ा जाएगा। अभ्यारण के संचालन के लिए गौ पालन विभाग को दो संस्थाओं के प्रस्ताव भी मिल चुके है।उल्लेखनीय है कि बीकानेर को राजस्थान का डेनमार्क कहा जाता है। पशु संख्या के मामले में बीकानेर जिला पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर है। 2012 की पशु गणना के अनुसार इस जिले में पशुधन की संख्या 9 लाख से अधिक है। 

  •