हाथी की पॉटी में शामिल बीजों से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी

पशु संदेश, भोपाल।
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, ब्लेक आइवरी, हाथी की पॉटी में शामिल बीजों से तैयारी होती है। इस कॉफी की अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 11 सौ डॉलर, यानी की 70 हजार रुपए प्रति किलो है। इस कॉफी को तैयार करने के पहले चरण मेें हाथियों को कॉफी के  फल यानी बीन खिलाए जाते हैं। इसके लिए हाथी को बीन्स की कच्ची फलियां खिलाई जाती हैं। हाथी के पेट में पहुंचने के बाद ये बीन्स उसके पाचन तंत्र द्वारा पचाये जाते हैं। पाचन क्रिया से गुजरने के उपरांत ये बीन्स हाथी की लीद के साथ बाहर निकल आते हैं।
एक किलाग्राम कॉफी के लिए हाथी को करीब 33 किलो कॉफी के कच्चे बीन्स खिलाए जाते हैं। हाथी की लीद से बीन्स निकालने का काम प्रशिक्षित लोगों के द्वारा ही किया जाता है। लीद से निकले इस बीन्स को पहले धूप में सुखाया जाता है और बाद में मशीन द्वारा पीस कर इसका पाउडर बना लिया जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा बनाई गई कॉफी की खासियत यह है कि इसके टेस्ट में बिल्कुल भी कड़वापन नहीं होता। जानकारों की माने तो पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एन्जाइम कॉफी में उपस्थित प्रोटीन्स को तोड़ देते हैं। प्रोटीन्स के टूटने के साथ ही कॉफी का कड़वापन पूरी तरह से खत्म हो जाता है। कॉफी को अलग-अलग तरह की गंध और फ्लेवर देने के लिए हाथी को बीन्स के साथ केले, गन्ने और अन्य फल भी खिलाए जाते हैं। इस तरह हाथी के पाचन तंत्र से गुजरने के बाद तैयार होती है दुनिया की सबसे मंहगी काफी।

  •