करोना मरीजों के  लिए समस्त महाजन का  फूड पैकेट अभियान

समस्त महाजन का  होम आइसोलेशन  मे पड़े रोगियों  के   लिए भोजन  उपलब्ध कराने  का  सेवा अभियान रंग ला रहा है....

Pashu Sandesh, मुंबई (महाराष्ट्र) 19 अप्रैल 2021

परेशभाई शाह

समस्त महाजन संस्था ने हर बार जब संकट की घड़ी आती है तो सेवा के लिए तैयार हो जाता है। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह के मार्गदर्शन में कोरोना  संक्रमण के दूसरे फेज में  प्राण रक्षा के साथ-साथ  2 जून की रोटी जुटाने की  रोजमर्रा की जिंदगी  मैं फिर से आफत आ गई। ऐसे में लोगों के लिए जिंदगी और वायरस के पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में है। उनके लिए सबसे बड़ी समस्या  है भोजन।  इस कार्य को आसान बनाने के लिए समस्त महाजऩ ने  इस व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी  अनुमति दी जिसका नतीजा है कि आज  डोर टू डोर जाकर हम लोग भोजन के पैकेट बांट रहे हैं। यह कार्यक्रम निरंतर सफलता की ओर बढ़ रही है।

समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी  गिरीश जयंती लाल शाह  के प्रेरणा से  यह कार्यक्रम निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है।  आज 6 अप्रैल से चलाया जा रहा है या कार्यक्रम , अब तक  तकरीबन 2 सप्ताह हो चुके हैं जिसमें 7,279  फूड पैकेट  घर घर जाकर के बांटे गए । देखा गया है कि  आइसोलेटेड मरीज को जब फूड पैकेट दिया जाता है  तो उसके घर की स्थिति के अनुसार शिव परिवार के सदस्यों के लिए भी किड्स देने पड़ते हैं, क्योंकि उनके घर की स्थिति ठीक नहीं रहती। इस कार्य में स्थानीय  जनप्रतिनिधियों का बहुत बड़ा योगदान है। स्थानीय एमएलए मनीषा चौधरी इस कार्यक्रम में विशेष योगदान दे रही हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का निरंतर बना हुआ है। इसके साथ -साथ   विशेष सहयोग करने वालों में कारपोरेट और मंदिर के लोग भी शामिल है।

इस कार्यक्रम को सफलता का अंजाम देने के लिए  हम लोगों ने एक कार, धूल स्कूटर, 6 ऑटो और 20 विशेष सहयोगी- वॉलिंटियर दिन रात इस कार्य में जुटे हैं। भोजन बनाना, पैकिंग करना, ले जाना और बांटना शामिल है। फूड पैकेट में आइसोलेटेड मरीजों के सेहत , स्वाद ,  सफाई और  पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखा गया है। सामान्यतया हरपुर पैकेट में रोटी, सलाद, हरी सब्जी, चावल, मिठाई, सुखडी़ इत्यादि रखा जाता है।

अभी सरकार ने   लॉक डाउन का प्रथम चरण आरंभ कर दिया है ऐसे में  इस सेवा का महत्व बढ़ता जा रहा है। हमारी टीम ने यह निश्चित किया है कि  सभी भामाशाह दानदाताओं के आशीर्वाद और शुभकामना से  संचालित कार्यक्रम  करोना को  हरा कर ही रहेंगे। हमारी सेवाएं निरंतर जारी रहेंगे और हम उसी तन्मयता के साथ लोगों की सेवा करेंगे।