फरीदाबाद की पशु प्रेमी प्रीति दुबे को अनमोल 2021 पुरस्कार

 Pashu Sandesh, फरीदाबाद (हरियाणा); 24 मार्च 2021

डॉ.आर.बी.चौधरी

शहर की एक जानी मानी  पॉपुलर युवा पशु प्रेमी प्रीति दुबे संकट में पड़े  पशु-पक्षियों  को बचाने के लिए  अपने किसी भी अवसर को नहीं गंवाना चाहती है। प्रीति जी की यह दिनचर्या  दरअसल रोजमर्रा की आदत बन गई है। प्रीति के  समर्पण और उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार के अधीन कार्यरत  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने जीव जंतु कल्याण अधिकारी  जी नियुक्त किया है। अभी हाल में प्रीति जी को "अनमोल- 2021" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसे वह  अपने जीवन का एक अनमोल पुरस्कार मानती है।

प्रीति ने बताया कि  यह पुरस्कार  उनके द्वारा फरीदाबाद शहर में किए जा रहे जीव जंतु कल्याण , पशुओं की रक्षा - सुरक्षा के बेहतरीन सेवाओं  के लिए प्रदान किया गया है  क्योंकि  वह कभी  मेनका गांधी की  पशु कल्याण संस्था पीपल फार  एनिमल( पीएफए) में  वॉलिंटियर थी लेकिन  वहां वह संतुष्ट नहीं थी ।  प्रीति पशु सेवा के कार्य को  अपने तरीके से  और बेहतर ढंग  सेवा   करने के लिए  ठाणे लिया।  कुछ वर्ष पहले उन्होंने  पीएफए की  एक नई शाखा बना ली और  काम में जुट गई।  उनके  संघर्ष और समर्पण  ने पशु कल्याण के  लिए बनाई गई नई शाखा में रंग भर दी।  देखते ही देखते  प्रीति ने अपनी छोटी सी क्लीनिक भी बना ली और  एनिमल एंबुलेंस भी खरीद लिया ।  बस क्या था  प्रीति ने काम करने में दिन रात एक कर दिया। उन्होंने अपने कार्य को  और बेहतर बनाने के लिए  कई चीजों को जोड़ा जैसे  पशुओं पर होने वाले अपराधों को रोकने  की पहल तथा  सड़क पर  मौत से जूझते पशुओं को  अपने शेल्टर पर ले आकर प्राण रक्षा करना  इत्यादि।  इतने ही नहीं वह पशु अपराधियों से  निपटने का कार्य  मुस्तैदी से चालू कर दिया  जो धीरे-धीरे उनके रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ गई।  सिविल सर्विसेज की  प्री-एग्जामिनेशन पास  करने के बाद भी  अपने कैरियर की बिना चिंता करते वह  पशु सेवा में जुट गई। जिसका नतीजा है कि  फरीदाबाद में  अब उन्हें घर लोग जानते हैं  और पशुओं के रक्षा  करने वाली  अपनी  प्यारी बिटिया मानते हैं ।

चुनौतियों और परेशानियों को सफलता में बदलने वाली प्रीति  फरीदाबाद में खूब पॉपुलर है। पापुलैरिटी का असर उनके कालेज में भी  पड़ गया ।  जिसका नतीजा है कि इस साल  कॉलेज  ने प्रीति के उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए  "अनमोल-2021"  पुरस्कार से नवाजा है। बताया जा रहा है कि  पीएफए की नई इकाई  विकसित करने में फरीदाबाद के सभी लायंस क्लबों  ने शहर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जिसमें प्रीति  पशु कल्याण विषय को लेकर पहले पायदान पर  थी और सम्मानित हुईई।  बताया जा रहा है कि यह अवार्ड फंक्शन युवाओं को  सम्मानित करने के लिए रखा गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में डीएवी कॉलेज के  रिटायर्ड प्रिंसिपल  सतीश अहूजा, जिनके  सेवा के दौरान प्रीति दुबे ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली  उस प्रिंसिपल ने उन्हें अवार्ड दिया।  प्रीति मानती है कि  यह एक सौभाग्य पूर्ण  अवसर था  जहां उन्हें  पशु सेवा के लिए  एक पहचान बनी।  यही कारण है कि  आज फरीदाबाद में जानवरों  की सेवा के लिए उनका शहर के निवासी खूब जानते -पहचानते भी। ऐसे पुरस्कार समारोहों  के आयोजन से निश्चित ही युवाओं को समाज ही नहीं बल्कि  जीव जंतु एवं पर्यावरण की  उल्लेखनीय सेवा के लिए आने वाली पीढ़ी अभिप्रेरित होगी। इसमें कोई शक नहीं कि फरीदाबाद  के निवासी इतने  जागरूक  है कि शहर के बुद्धिजीवीयो के साथ मिलकर  युवा पीढ़ी को अभिप्रेरित करने से नहीं चूकते। इस प्रकार के अलंकरण  कार्यक्रमों से  शहर  के युवाओं में एक सकारात्मक  सोच एवं  मानवीय  सेवा  की भावना जगेगी।