अल्पाइन फाउंडेशन के बैनर तले "गोरखपुर एनिमल वेलफेयर ग्रुप" की पहली बैठक

शहर में  लावारिस पशुओं के लिए पशु प्रेमी एकजुट होकर काम करेंगे :अमृता राव

Pashu Sandesh, गोरखपुर(उत्तर प्रदेश):11 अक्टूबर 2020

डॉ.आर.बी.चौधरी

भारत सरकार के अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्था -भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रेरणा से कोई दो दशक पहले जब  शहर में एनिमल वेलफेयर का कार्य शुरू किया गया तो इस प्रयास को पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक उदाहरण बन गया था। इसका मुख्य कारण था शहर के दो पशु प्रेमियों को केंद्र सरकार ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड का सदस्य नामित किया जिसमें पहला नाम गौ संरक्षण-संवर्धन के लिए समर्पित राष्ट्रीय व्यक्तित्व, योगी आदित्यनाथ और कुछ समय बाद स्वान प्रेमी , डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को चयनित किया गया था। इससे गोरखपुर शहर का नाम जीव दया में लोग जानने लगे थे।लेकिन,समय की धारा में यह शुरुआत आगे चलकर धुंधली होती गई। पुराने इतिहास को याद करते हुए शहर की युवा पशु प्रेमी अमृता राव ने इस धुंधली तस्वीर को फिर से साफ कर शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के दिशा में लावारिस पशुओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए अल्पाइन फाउंडेशन के नेतृत्व में  "गोरखपुर एनिमल वेलफेयर ग्रुप" नामक मंच को  माध्यम बनाया है। ग्रुप के सभी सदस्य शहर के साफ-सफाई तथा लावारिस पशुओं के बेहतर रखर-खाव हेतु संकल्प लिया।

मेडिकल पेशे से जुड़ी युवा पशु प्रेमी तथागोरखपुर एनिमल वेलफेयर ग्रुप की प्रधान संयोजक, अमृता राव ने बताया कि गोरखपुर एनिमल वेलफेयर ग्रुप की पहली बैठक में सम्मिलित 25 पशु प्रेमियों ने हिस्सा लिया और शहर के छुट्टा पशुओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु गहन चर्चा की गई। व्यवहारिक कार्यों को अंजाम देने के लिए शहर में कूड़े कचरे में  बचा तथा बेकार भोजन को फेंकने की जगह  डस्टबिन में  रखने की सलाह  अभियान चलाने की बात कही गई।  बैठक में यह अनुरोध किया गया कि  अपने -अपने घरों में  या पास- पड़ोस में  पशु - पक्षियों को  दाना- पानी नियमित देने आदत डालनी चाहिए जो अत्यंत आसान कार्य है। अमृता ने बताया कि  उनकी संस्था के सदस्य पिछले कई सालों से स्थानीय गौशाला  मैं जाकर चारा दाना डालने से लेकर आस-पास चिड़ियों को दाना- पानी डालने का  कार्य किया जा रहा है। जनजागृति के रूप में एक अभियान संचालित करने के लिए अल्पाइन फाउंडेशन  नवगठित "गोरखपुर एनिमल वेलफेयर ग्रुप" के द्वारा वेलफेयर कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तमाम लोग इस अभियान से जुड़ने के लिए आतुर हैं।

अमृता राव ने यह बताया कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड के प्रांतीय अधिकारी ,अमरनाथ जयसवाल सहित कई पशु प्रेमियों ने शहर को साफ- सुथरा रखने तथा लावारिस पशुओं के प्रबंधन के अभियान को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए अमूल्य योगदान दे रहे हैं। बैठक में इस कार्य को प्रखर बनाने के लिए गोरखपुर महिला मोर्चा(भाजपा) की चित्रा देवी ,समाज सेविका एवं पशु प्रेमी रागिनी गुप्ता , यंग एक्टिविस्ट नील जायसवाल ने भी अपने - अपने विचार रखे। युवा पत्रकार एवं एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी भी इस अभियान में शामिल हो कर गोरखपुर शहर को साफ- सुथरा बनाए रखने अपना हाथ बढ़ाया। तक्षशिला संस्था के प्रमुख शिक्षाविद, दीपराज भी इस अभियान से जुड़ गए हैं। अंत में कार्यक्रम की संयोजक, अमृता ने बताया कि बैठक में शरीक सभी पशु प्रेमियों ने शहर में जीव जंतु कल्याण अभियान चलाने का संकल्प लिया कहा  कि नगर निगम गोरखपुर तथा गोरखपुर एसपीसीए को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। 

डॉ.आर.बी.चौधरी

पूर्व सहायक सचिव/मीडिया हेड-एडब्ल्यूबीआई,भारत सरकार