भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड का राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 

पशु संदेश,नई दिल्ली; 15 फरवरी 2021

डॉक्टर आर बी चौधरी

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड  इस बार बसंत पंचमी के दिन  जीव दया  एवं पशु कल्याण पर  उत्कृष्ट कार्य करने वाले  पशु प्रेमियों को  पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए  बोर्ड की  सहायक सचिव  प्राची जैन ने बताया कि  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा  दिए जाने वाले  दो राष्ट्रीय पुरस्कार  कल  दिल्ली में आयोजित  एक  वेबीनार  कार्यक्रम में पुरस्कार पाने वाले  पशु प्रेमियों के नाम की घोषणा की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किए जाने वाले पशु प्रेमियों की सूची नहीं जारी की गई है।

इस विषय में  लोकप्रिय पशु कल्याण कार्यकर्ता  एवं  समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी,गिरीश जयंतीलाल शाह जो भारतीय जीव जन्तु  कल्याण बोर्ड  के सदस्य भी हैं,  ने बताया कि  पुरस्कार  कार्यक्रम की जानकारी उन्हें भी प्रदान की गई है और बताया गया है कि  यह अलंकरण कार्यक्रम  16 फरवरी 2021 को 10. 30 बजे सुबह मत्स्य,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय  के कमेटी रूम (नंबर 142, कृषि भवन) में आयोजित की जाएगी । यह कार्यक्रम  पूरी तौर से वर्चुअल होगा  और संभव है कि  कुछ  बोर्ड के सदस्य, सीमित अधिकारी एवं  पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशु प्रेमी  बुलाए जा सकते हैं।  हालांकि, इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी(प्रेस विज्ञप्ति) नहीं प्राप्त हो सका है।

यह बता दें कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड  उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु प्रेमियों को  दो राष्ट्रीय पुरस्कार- "प्राणी मित्र" एवं "जीव दया"  हर साल प्रदान करता है ।  किन्ही तकनीकी कारणों की वजह से  बीच-बीच में  यह पुरस्कार कार्यक्रम  संपन्न नहीं हो सका । लेकिन इस बार सरकार ने इस पर अमल किया और कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कर दिया गया।  बोर्ड द्वारा जारी  उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार  वर्ष 1966 में  "प्राणी मित्र" पुरस्कार  आरंभ किया गया था  जिसे तत्कालीन  महामहिम राज्यपाल  डॉक्टर यस.  राधाकृष्णन ने  मुंबई के पशु प्रेमी जयंतीलाल मनकर  को सम्मानित किया था।  इसके बाद यह सिलसिला आरंभ हो गया । अब तक  बोर्ड द्वारा आयोजित 16 पुरस्कार कार्यक्रमों  में  कुल 37 लोगों को पुरस्कृत किया जा चुका है।  जिसमें  15 पुरस्कार मरणोपरांत है  तथा 22 पुरस्कार  फील्ड में काम करने वाले  समर्पित पशु प्रेमियों को  प्रदान किया जा चुका है।  सभी पुरस्कार कार्यक्रमों  के इतिहास को देखने से पता चलता है कि  पुरस्कार कार्यक्रम आरंभ होने के  7 सालों तक लगातार  भारत के राष्ट्रपति  द्वारा पुरस्कार का  वितरण किया गया है।  शेष समय में  उपराष्ट्रपति, कई प्रदेशों के राज्यपाल एवं  अन्य लोगों ने पुरस्कार प्रदान किया है।

अत्यंत संक्षिप्त प्राप्त  एवं सीमित  सूत्रों के  माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार का पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय  मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्री,  गिरिराज सिंह   होंगे और वही पुरस्कार प्रदान करेंगे।  इस अवसर पर  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य  गिरीश जयंतीलाल शाह, सुनील मान सिंघका  एवं डॉ एस एस चौहान  विशेष वक्ता होंगे ।  साथ ही साथ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर ओ पी चौधरी  कार्यक्रम मैं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करेंगे  और  बोर्ड के सचिव  डॉ एसके दत्ता  आगंतुकों  को आभार   व्यक्त करेंगे तथा अपनी बात रखेंगे। इस पुरस्कार योजना में कई सुधार किए गए हैं और बताया जा रहा है कि पुरस्कृत लोगों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान सम्मानित किया जाएगा।पहले प्राणी मित्र पुरस्कार में 8 कैरेट के गोल्ड मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया जाता रहा है । इसी प्रकार जीव दया पुरस्कार में सिल्वर मेडल प्रदान किया जाता था।