समस्त महाजन के प्रमुख गिरीश जयंतीलाल शाह महाराष्ट्र के राज्यपाल  कोशियारी जी  से मिले और 'गोमय दीपक' भेंट की 

Pashu Sandesh, मुंबई (महाराष्ट्र) 6 अक्टूबर 2021

डॉ आर बी चौधरी

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन के  मैनेजिंग ट्रस्टी तथा भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के  सदस्य गिरीश जयंतीलाल शाह  आज महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोशियरिजी से शुभेच्छा मुलाक़ात की। शाह ने गोबर से बने  "गोमय दीपक "  भेट किए  और  "गोमय दीपक " के साथ  वह प्रक्रुतिक़ खेती के कई उत्पाद भेट भी किए ।  इस अवसर पर  शाह ने सभी 130  करोड़ भारतवासीयों  की ओर से निवेदन करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का जो सपना हमारे  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने संजोया है, उसको साकार करने के लिए इस दीपावली में हम जो भी भेंट  कर रहे हैं, उसके निर्माण को बढ़ावा देने  से हमारे बीच  गाय, गांव  और ग्रामोद्योग  के अवसर बढ़ेंगे  जिससे सिर्फ न केवल बेरोजगारी दूर होगी बल्कि  गौशालाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।  दिवाली के पावन अवसर पर हम सभी को गोमय  दिवाली  की परंपरा को प्राथमिकता देना चाहिए जिसमें  हमारे विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं  क्योंकि लक्ष्मी का वास है।