एडवोकेट चंदन कुमार पीएफए फरीदाबाद(यूनिट-2) के सलाहकार नियुक्त

पशु प्रेमियों ने पशु सेवा कार्य में शामिल होने के लिए दि बधाई

Pashu Sandesh, 23 फरवरी 2022

फरीदाबाद शहर की जानी मानी जीव जंतु कल्याण संस्था पीपल फॉर एनिमल-पीएफए(यूनिट-2) फील्ड वर्क के लिए खूब जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई सालों से पशुओं के ऊपर होने वाले अत्याचार और अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं इसलिए संस्था ने युवा अधिवक्ता चंदन कुमार को अपना मानद सलाहकार नियुक्त किया है। संस्था की अध्यक्षा एवं मिस हरियाणा, प्रीति दुबे ने बताया कि एडवोकेट चंदन कुमार पिछले कई वर्षों से पशु - पक्षियों के ऊपर होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए कानूनी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते रहे हैं। उनके विशेष योगदान और योग्यता को देखते हुए संस्था की प्रबंधन समिति ने संस्था का मानद सलाहकार नियुक्त किया है ताकि वह रोजमर्रा के कार्यों में होने वाली कानून संबंधी समस्याओं और चुनौतियों के समाधान हेतु सहयोग प्रदान कर सकें।

संस्था के अध्यक्षा प्रीति दुबे जो भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की मानद जीव जंतु कल्याण अधिकारी भी रही है , ने यह भी बताया कि एडवोकेट चंदन कुमार काफी दिनों से उनकी संस्था से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर सहयोग भी करते रहे हैं। वैसे वर्तमान में चंदन कुमार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट मैं प्रैक्टिस कर रहे हैं। चंदन कुमार का स्पेशलाइजेशन एरिया सिविल और क्रिमिनल केस के मामले में है। लेकिन वह संरक्षण वादी विचारधारा होने के नाते पर्यावरण संबंधी भी मामले देखते हैं। उन्होंने वह जीव जंतु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 सहित वन्य जीव जंतु( संशोधित) अधिनियम 1972 तथा जीव जंतुओं के रक्षण -संरक्षण संबंधी दर्जनों मामले सुलझाए हैं और इस तरह के मामलों के सिर्फ विशेषज्ञ ही नहीं बल्कि एक अत्यंत प्रतिभाशाली अधिवक्ता हैं।

प्रीति ने यह भी बताया कि चंदन कुमार जहां एक ओर पशु - पक्षियों तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी से संबंधित मामले के विशेष अनुभव रखते हैं वहीं पर वह अत्यंत विनम्र एवं समाज के विभिन्न गतिविधियों में रुचि भी रखते हैं। साथ ही साथ विभिन्न संतसेवी संस्थाओं एवं गरीब तबके के लोगों को कानूनी सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उनकी इस नियुक्ति के बाद तमाम देशभर के पशु प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके सहभागिता की सराहना की। एडवोकेट चंदन कुमार से संपर्क करने के लिए उनका संपर्क सूत्र है : 97174 70950

  •