Pashu Sandesh, 09 July 2026 Union Minister for…
Pashu Sandesh,08 July 2026 To strengthen the safe…
Pashu Sandesh, 07 July 2026 उत्तर प्रदेश…
Pashu Sandesh, 07 July 2026 In a…
Pashu Sandesh, 05 July 2026 As conservationists,…
Pashu Sandesh, 03 July 2026 The Department…
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 29 जनवरी 2026 डॉक्टर आर बी…
Pashu Sandesh, 24 jan 2026 देश की जानी-मानी…
Pashu Sandesh, 02 July 2025 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):…
Pashu Sandesh, 05 April 2025 डॉ. आर.बी. चौधरी…
Pashu Sandesh, 20 December 2024 “यदि सभी पशु…
Pashu Sandesh, 10 Sep 2024 Dr R B…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
उत्तर प्रदेश के किसानों की टीम "रूरल हब"…
पशु संदेश, भोपाल | 06 जनवरी 2017
म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुटकुट विकास निगम द्वारा संचालित बुल मदर फार्म पर किये जा रहे कार्य पशु पालन के क्षेत्र में अग्रणीय प्रदेशों के समकक्ष हैं | यह बात मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के भदभदा स्थित बुल मदर फार्म के अवलोकन के दौरान कही | मुख्य मंत्री शुक्रवार को पशु पालन के क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लेने बुल मदर फार्म पहुँचे थे |
इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक डॉ एच.बी.एस. भदौरिया ने नस्ल सुधार हेतु निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से मुख्य मंत्री को अवगत कराया | भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से उत्त्पन्न 35 वत्सों तथा फार्म पर वैज्ञानिक तरीके के किये जा रहे पशु पालन को देख कर मुख्य मंत्री ने प्रसन्ता व्यक्त की | मुख्य मंत्री ने बुल मदर फार्म पर गोबर निस्तारण और उसका चारा उत्पादन में उपयोग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा फार्म पर स्थापित किये जा रहे हाई टेक आटोमेटिक डेरी शेड का भी निरीक्षण कर प्रशंशा की |
बुल मदर फार्म पर पशु पालन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रदेश में ही इतने हाई टेक फार्म हैं, तो हमारे प्रदेश के पशु पालकों को एक्सपोज़र विजिट के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता ही नहीं है | फार्म पर पशु पालन के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य मंत्री ने निगम की पूरी टीम को बधाई दी |
For more news logon to www.pashusandesh.com and download app Pashusandesh from google playstore.