खेल से जुड़े पोनीस का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

पशु संदेश,15 जून, इम्फाल |

अब मणिपुर में पोलो खेल से जुड़े पोनीस का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा | एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने इस के निर्देश जरी किये हैं | एैसा मणिपुरी पोनी के बचाब एवं संरक्षण के लिये किया जा रहा है | पीपल फॉर एनिमल्स की मणिपुर इकाई द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है | बयान में कहा गया है की जो लोग एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के बिना पोनी का उपयोग खेल में करेंगे उन के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के परफोर्मिंग एनिमल्स रूल्स के अनुसार कार्यवाही की जायेगी | संस्था ने सभी से पशुओं के हित में इन नियमों के पालन की अपील की है |

  •