मिजोरम के बाद त्रिपुरा में स्वाइन लू को लेकर अलर्ट जारी


पशु संदेश,2 जुलाई, मिजोरम।

मिजोरम के बाद पोरसिन रिप्रोडक्टिव एंड रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (PRRS) रोग ने त्रिपुरा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से मिजोरम में अप्रैल से जून के बीच करीब तीन हजार सुअरों को मारा गया था। इसके बाद यहां पर इस रोग पर काबू पाया गया है। त्रिपुरा सरकार के पशु संसाधन विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मिजोरम की सीमा से सटे गांवों और सरकारी फार्म्स में अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह रोग मिजोरम के आठ जिलों में फैल चुका था।
पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने संदेह व्यक्त किया है कि म्यांमार से संक्रिमित सुअरों के बच्चों के मिजोरम में आने के कारण यह वायरल रोग फैला था। पूर्वोत्तर राज्य में पीआरआरएस का यह दूसरा प्रकोप है। मिजोरम ने म्यांमार और बांग्लादेश के साथ ही अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से मुर्गियों, सुअरों और मवेशियों के आयात पर रोक लगा दी है।

  •