पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया 62वां स्थान

पशु संदेश, नई दिल्ली। 22 मार्च
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी विश्वविद्यालयों की ऑल इंडिया रैंकिंग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान केंद्र ने 62वां स्थान हासिल किया है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने देश भर के 233 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कर वरियता सूचि जारी की थी। इस सूचि में 62वां स्थान विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ, जो कि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।