Pashu Sandesh, 31 March 2026 Km Himani Assistant…
Pashu Sandesh, 29 Jan 2026 Dr RB Chaudhary
Pashu Sandesh, 24 Jan 2026 Dr Rb choudhary
Pashu Sandesh, 21 Jan 2026 Dr.…
Pashu Sandesh, 25 August 2025 …
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 29 जनवरी 2026 डॉक्टर आर बी…
Pashu Sandesh, 24 jan 2026 देश की जानी-मानी…
Pashu Sandesh, 02 July 2025 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):…
Pashu Sandesh, 05 April 2025 डॉ. आर.बी. चौधरी…
Pashu Sandesh, 20 December 2024 “यदि सभी पशु…
Pashu Sandesh, 10 Sep 2024 Dr R B…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
उत्तर प्रदेश के किसानों की टीम "रूरल हब"…
बिड़ला उद्योग समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने दी सहमति
बिड़ला समूह की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से बनाई जाएंगी गौ-शालाएँ
पशु संदेश,भोपाल : गुरूवार, अगस्त 8, 2019
मुख्यमंत्री कमल नाथ की पहल पर बिड़ला उद्योग समूह के श्री कुमार मंगलम बिड़ला ने मध्यप्रदेश में 100 हाई टेक गौ-शालाओं का निर्माण करने पर अपनी सहमति दे दी है। ये गौ-शालाएँ अगले 18 महीनों में बिड़ला समूह की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से बनाई जाएंगी।
कुमार मंगलम बिड़ला ने आज मुंबई में मध्यप्रदेश के उद्योग परिदृश्य पर कमल नाथ से चर्चा की।कमल नाथ ने रोजगार निर्माण के लिये नये उद्योगों में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया।
रोजगार के लिये निवेश
कमल नाथ ने कहा कि निवेश और विश्वास परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं। मध्यप्रदेश विश्वास का वातावरण बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता है निवेश के साथ साथ रोजगार निर्माण हो। रोजगार के बिना औद्योगिक विकास मध्यप्रदेश जैसे राज्य के लिये अर्थपूर्ण नहीं है। मध्यप्रदेश में कौशल सम्पन्न, प्रतिभाशाली और मेहनती युवा शक्ति की कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ रोजगार के अवसर चाहिए।
मुख्यमंत्री कहा कि हर क्षेत्र के लिये अलग निवेश नीति बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों की आवश्यकताएँ अलग-अलग होती हैं। एक ही नीति सभी क्षेत्रों के लिये उपयुक्त नहीं हो सकती। श्री कमल नाथ ने कहा कि ड्राई पोर्ट, सैटेलाइट शहर, उच्च-स्तरीय कौशल विकास केन्द्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाना है।
ई-रिक्शा और ई-आटो निर्माण पर चर्चा
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के प्रबंध संचालक पवन गोयनका से ई-रिक्शा और ई-आटो निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिये आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का क्षेत्र है। देश के अन्य राज्यों में इस दिशा में हुए कार्यों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश के लिये एक आदर्श नीति बनाई जाएगी।