गिरीश जयंतीलाल शाह का जीव दया अभियान अगले माह उत्तर प्रदेश से आरंभ होगा

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित समस्त महाजन  पशु सेवा के लिए नया कार्यालय खोला

पशु संदेश, 31 अक्टूबर, 2019

डॉ आर बी चौधरी

जीव दया,करुणा एवं सभी प्राणियों के दुख -दर्द मिटाने की कोशिश करने के लिए दिन-रात समर्पित मुंबई की संस्था "समस्त महाजन" ने साउथ मुंबई में दिवाली के पूर्व संध्या पर अपने एक नए कार्यालय का स्थापना की है जिसमें संस्था के लगभग सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुंबई शहर के विभिन्न हिस्से पहुंचे दर्जनों स्वयंसेवक, सीनियर ट्रस्टीज एवं संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह ने पूजन किया। शाह ने सभी का परिचय कराया और संस्थासेवकों को सम्मानित किया।सभी आगंतुकों को जीव दया से संबंधित वर्तमान एवं भावी चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए अनुरोध किया और कहा कि सदस्यता अभियान मैं तेजी लाने का अनुरोध किया।

समस्त महाजन के जल संरक्षण अभियान को सफलता की ओर ले जाने वाली लोकप्रिय व्यक्तित्व सुश्री नूतन बेन ने पूजन कार्य की अगुवाई की।उपस्थित सभी पशु प्रेमियों और कार्यकर्ताओं ने मधुर ध्वनि में प्रार्थना की। संस्था का मानना है कि इस कार्यालय के संचालन से समस्त महाजन के कार्यालयीय क्रियाकलाप तेज हो जाएंगे। साथ ही साथ आम आदमी से संवाद प्रभावशाली हो जाएगा।यह कार्यालय साउथ मुंबई के अत्यंत महत्वपू क्षेत्र में स्थित ओपेरा हाउस के प्रसाद चेंबर में तकरीबन 700 वर्ग फीट में खोला गया है जहां से पूरे देश के 15,500 से अधिक पशु प्रेमियों, समर्थकों एवं सरकारी गैर सरकारी विशेषज्ञों से संपर्क बेहद आसान हो जाएगा इस अवसर पर समस्त महाजन के कई वरिष्ठ ट्रस्टी- पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें मनुभाई शाह, गिरीश भाई, सुश्री नूतन देसाई, भोगी भाई, प्रफुल्ल भाई, हर्षद भाई, उत्तम भाई, नितिन भाई बोरा, जयेश भाई जरीवाला एवं अशोक भाई मेहता ने भाग लिया।

समस्त महाजन के कई स्वयंसेवी कार्यकर्ता जीवदया के अभियान में सफलता के लिए प्रयासरत है

यह बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य हैं । वह समस्त महाजन के द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए रात-दिन एक कर दिया है। शाह अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व, लगन, निष्ठा, समर्पण एवं मधुर व्यवहार से केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के अनेक राजनेताओं, मीडिया पर्सनैलिटीज, ब्यूरोक्रेट्स और वैज्ञानिक विशेषज्ञो के चहेते बन गए हैं।इस साल कई प्रदेशों का उन्होंने भ्रमण किया है जिसमें वहां के अधिकारियों एवं शासकों को अपने विचार और योजना से अवगत करा करआकर्षित किया है।इन राज्यों में उत्तर प्रदेश,झारखंड,आसम, राजस्थान, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र प्रमुख है।

समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी शाह के काम करने का अंदाज बिल्कुल अलग है। अपने सोच और अपने काम करने के तरीके से सबके मन को जीत लेने की उनकी आदत एक दिनचर्या है और इससे समस्त महाजन को एक नई दिशा मिल रही है। शाह इस समय पूरे देश भर के पशुओं पर आधारित नियम -अधिनियमो तथा राज्य स्तरीय चुनौतियों/ समस्याओं पर एक "डेटा बैंक कम लाइब्रेरी" तैयार कर रहे हैं। इसके तैयार हो जाने के बाद वह केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों को समझाने का काम करेंगे ताकि पशुओं पर होने वाले अपराध और अत्याचार को कम किया जा सके। गिरीश जयंतीलाल शाह का कहना है कि इससे जीव जंतु कल्याण के कार्यों को आसानी से सुनिश्चित किया जा सकता है। अगर ऐसा सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया जाए तो देश में सुख शांति होगी इससे देश के किसान खुशहाल होंगे और गुणवत्तापूर्ण कृषि का उत्पादन बढ़ेगा। नतीजन हर देशवासी स्वस्थ भोजन- बेहतर स्वास्थ्य- खुशहाल जिंदगी पाकर लंबी जिएगा।

जीव दया के प्रचार प्रसार में लीन शाह उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का 31 अक्टूबर से 8 नवंबर 2019 तक भ्रमण करने वाले हैं जहां पशु प्रेमियों और गौशाला कर्मियों को भी संबोधित करेंगे जिसमें अयोध्या, वाराणसी, मथुरा- वृंदावन , गोंडा, कौशांबी और हमीरपुर आदि जगह सुनिश्चित किया गया है। समस्त महाजन की ओर से नए साल के शुरुआत में पशु प्रेमियों को एक सौगात के रूप में गिरीश जयंतीलाल शाह एवं डॉक्टर आर।बी। चौधरी द्वारा लिखित " भारत में ऑर्गेनिक खेती का भविष्य और स्वस्थ भोजन की चुनौतियां" नामक पुस्तक सबके हाथों में होगी। समस्त महाजन का प्रयास है कि वर्ष 2020 पशु कल्याण एवं जीव दया के क्षेत्र में नई चुनौतियों का मुकाबला करते हुए नई नई उमंग के साथ उपलब्धियां हासिल
कर ली जाए।

डॉ आर बी चौधरी
(विज्ञान लेखक एवं पत्रकार, पूर्व प्रधान संपादक एवं मीडिया हेड- एडब्ल्यूबीआई, भारत सरकार)