समस्त महाजन द्वारा पशु कल्याण संस्थाओं  को दान देने के लिए आमंत्रण - पहले आओ, पहले पाओ के आधार

Pashu  Sandesh, मुंबई (महाराष्ट्र); 22 जून 2020

रिपोर्ट : डॉ. आर. बी. चौधरी ( विज्ञान लेखक एवं पत्रकार)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगठन, समस्त महाजन ने महाराष्ट्र के सभी पशु कल्याण संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे लावारिस पशु पक्षियों के लिए चारा-दाना और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आ रही आर्थिक अड़चनों के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं, खास करके वह जीव जंतु कल्याण संस्थाओं ,गोशाला एवं पंजरापोल  जो अपने  संस्था के पशुओं के लिए चारा दाना  प्रबंधन करने में असमर्थ हैं। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के  सदस्य एवं समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह ने  महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र राज्य के पशु कल्याण संस्थाओं को  लॉकडाउन से उपस्थित  परिस्थिति में  यथोचित  अनुदान देकर  पशुओं की रक्षा करें। अभी तक सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई है।  इस संबंध में उन्होंने बताया कि उनकी संस्था समस्त महाजन अनुदान सहायता के लिए इच्छुक  संस्थाएं  अपना आवेदन पत्र प्रेषित करें ताकि  सारे दाने के संकट को दूर कर  पशुओं की प्राण रक्षा की जा सके।

समस्त महाजन की ओर से जारी शाह ने बताया कहा कि कोविद -19 के कारण  किए गए  लगातार लॉकडाउन  के वजह से जानवर बुरी तरह प्रभावित  हुए हैं और कई जीव जंतु कल्याण संस्थान अपने आश्रय या गोशाला गौशाला में पाले जाने वाले पशु पक्षियों  के लिए चारा दाना प्रबंधन करने में असमर्थ हैं।  कुछ जगहों पर ऐसी स्थिति है कि  आहार एवं स्वास्थ्य सुविधा न मिल पाने की वजह से उनकी जान खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में  सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र राज्य  है जहां कई स्थानों पर सबसे ज्यादा पशुओं को चारे दाने के अभाव से संकट की स्थिति पैदा हो गई है। दूरदराज  या शहर तथा कस्बों में काम कर रही संस्थाओं के पास चारा और दाना खरीदने के लिए कोई फंड नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को  इस संबंध में पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि  पशु पक्षियों  खास करके गौशाला पशुओं के  जीवन निर्वाह के लिए यथोचित अनुदान  रिलीज करें।  हालांकि इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई है।

समस्त महाजन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में  इच्छुक संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वह  अनुदान सहायता प्राप्त करने के लिए "आवेदन पत्र" प्रेषित करें।  अनुदान का आवेदन संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से संस्था को प्रेषित किया जाना चाहिए अथवा  जिला अधिकारी के  संस्तुति के साथ  आवेदन पत्र प्रेषित की जाए। संस्थाओं द्वारा  उचित ढंग से प्रेषित आवेदन प्राप्त होने के बाद समस्त महाजन बिना किसी देरी किए तत्काल अनुदान राशि  आवेदक संस्था को प्रेषित  कर दी जाएगी। शाह ने यह भी बताया कि दस्तावेज़ीकरण से संबंधित कोई  संशय  होने पर समस्त महाजन के कार्यालय तत्काल संपर्क करना चाहिए ताकि उसका समाधान किया जा सके। वर्तमान में प्रत्येक संगठन को  जानवरों की संख्या के अनुसार रु 25.000  से लेकर 2,00 .000  तक की  अनुदान राशि दी जाएगी।

उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के सभी पशु कल्याण संस्थाओं से अपील की है कि जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित आवेदन को  तत्काल अग्रेषित करें और जैसे ही उचित  ढंग से प्रेषित आवेदन प्राप्त होता है तो सहायता राशि उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र है -मोबाइल।: +91 98200 20976 +91 98251 29111 ईमेल: samastmahajan9@gmail.com; वेबसाइट: यह वेबसाइट: https: //www.samastmahajan.org/)

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह का संपर्क सूत्र (Mob .: 98200 20976 / Eail: samastmahajan9@gmail.com)

 

 

*************

  •