कोरोना काल के कठिन चुनौतियों के बीच निरंतर अग्रसर देश की अग्रणी संस्था है समस्त महाजन

आइए समस्त महाजन के अभियान में साझीदार बनिए

Pashu Sandesh, 13 November 2021

डॉक्टर आर बी चौधरी

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रम कोरोना काल के विपत्तिजनक परिस्थितियों में भी निरंतर अग्रसर रहा है। जिसके हर कार्य और हर अभियान उतने ही सजग और सटीक परिणाम प्राप्त करने के लिए संस्था के सभी कार्यकर्ता समर्पित रहे हैं जितना कि सामान्य परिस्थितियों में संस्था जीव जंतु सेवा के लिए कार्य करती रही है। संस्था के ट्रस्टी देवेंद्र जैन ने बताया कि गिरीश जयंतीलाल शाह के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2020-21 के दौरान बहुत अच्छा कार्य किया गया जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकर हे थे क्योंकि, कोरोना काल की विषम से विषम परिस्थितियां हमारे सामने खड़ी थी। कई बार तो बीच-बीच में प्राकृतिक आपदाएं भी आई और अभियान चुनौतियों से घिरता रहा। यहां तक कि पशु- पक्षियों का जीवन समाप्त होने के कगार पर थे। ऐसी परिस्थितियों में समस्त महाजन के ट्रस्टी तथा वॉलिंटियर्स अपनी अमूल्य सेवाएं दिए। देवेंद्र जैन ने वर्षाअवधि के कई उदाहरण बताएं जो सचमुच सिर्फ प्रशंसनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय सेवाएं रही है।

देवेंद्र जैन ने बताया कि समस्त महाजन की सेवाओं को एक-एक करके गिनाना बड़ा मुश्किल है लेकिन कोरोना काल में किए गए कुछ महत्वपूर्ण अवश्य बताया जा सकता है । उन्होंने बताया कि संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश जयंतीलाल शाह के सुनियोजित रणनीति एवं कुशल मार्गदर्शन में संस्था को आशातीत सफलता मिली है। इस सफलता में अगर हम जीव जंतुओं की सेवा की बात करें तो गत वर्ष तकरीबन ₹20 करोड़ से अधिक धनराशि की सहायता से जीव जंतु बचाव कार्य किया गया जिसमें गौशाला-पंजरापोल के भूख - प्यास और आश्रय के अभाव में तड़प रहे हजारों जानवरों को बचाया गया। गुजरात की प्राकृतिक आपदा की विभीषिका को याद करते हुए बताया कि गुजरात में ₹50 लाख तक के अनुदान सहायता आन-स्पाट प्रदान कर इस त्रासदी से पीड़ित गौशाला- पंजरापोल संस्थाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भी ₹100 करोड़ की सरकारी सहायता प्राप्त करने में भी सफलता प्राप्त किया गया। अन्य रेस्क्यू कार्यक्रम को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि मुंबई स्थित माथेरान की पहाड़ियों के घोड़ों के रिसक्यू से लेकर अयोध्या में संचालित गौशाला के 15000 गोवंश की देखभाल के लिए समस्त महाजन के टीम को भेज कर चारा -दाना , औषधि प्रबंधन तथा सफाई की व्यवस्था जैसी कई अभियान आज भी निरंतर जारी है।

समस्त महाजन के राजस्थान राज्य के कोऑर्डिनेटर देवेंद्र जैन ने बताया कि राजस्थान में जोधपुर, पाली और नागौर क्षेत्र में तकरीबन 20,000 एकड़ जंगली बबूल से आच्छादित एरिया को साफ करा कर देसी घास उत्पादन के कार्य के लिए समर्पित किया गया है। इतना ही नहीं 110 से अधिक नए तालाबों की खुदाई तथा पुराने तालाबों की सफाई करवा करके आपातकालीन या गर्मी के सीजन में पशु -पक्षियों के पानी के प्रबंधन के लिए जल संग्रह की व्यवस्था बनाने का कार्य हमारी बहुत बड़ी सफलता है। इस कार्यक्रम में वहां की टीम के संचालन वॉलिंटियरतथा ट्रस्टी रविंद्र जैन, हरिनारायण सोनी तथा नटवर थानवी जैसे कर्मयोगी सहयोगी यों के माध्यम से आज भी यह कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने यह आकलन करते हुए बताया कि आगामी वर्षों में पूरे राजस्थान के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 200 से अधिक तालाब बना लिए जाएंगे। समस्त महाजन आज जहां विषम परिस्थितियों से जूझ रहे पशु पक्षियों के लिए एक मसीहा की भूमिका निभा रहा है वहीं पर इस क्षेत्र में काम कर रहे गौ सेवकों एवं पशु मित्रों को शिक्षित - प्रशिक्षित करने का व्यापक अभियान चला रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक चार राज्यों से शरीक होने वाले 10,000 से अधिक गौ सेवक (तकरीबन 2,600 गौशाला प्रतिनिधियों/कार्यकर्ता शामिल हुए) तथा अन्य पशु प्रेमियों को कुल 12 तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करप्रशिक्षित किया जा चुका है। अभी हाल में गुजरात की परिस्थितियों से निपटने के लिए संस्था ने स्वयं अपनी निजी व्यवस्था कर अहमदाबाद में ऑफिस भी बना लिया है जिसका हाल में उद्घाटन किया जाएगा।

समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी ने बताया कि गोवंशरक्षा के लिए गौशाला तथा पंजरापोलों की सहायता, जल संचय के लिए तालाब की खुदाई, पर्यावरण संरक्षण के लिए देसी वृक्षों के रोपण और मानव सेवा के लिए विभिन्न फील्ड-वर्क निरंतर चलाए जा रहे हैं। इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए मानवतावादी लोगों से अपील किया है कि वह इस कार्यक्रम में शरीक हो अपना हाथ बटाएं। शाह ने सभी से यह भी अपील किया है कि समस्त महाजन के कोष में दान देने वाले लाभार्थी -दानवीर सीधे समस्त महाजन के या तो ट्रस्टी से या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। शाह ने आवाहन किया है कि - "आइए शामिल होइए और हमारे साथ नए साल का नया संकल्प लीजिए। माननिए ,जब आप अपने हाथों से पुण्य कार्य करेंगे और जीव दया के इस अभियान में कम से कम एक अबोल जीव के सेवा में एक साल का साथ निभाएँगे तो अदृश्य शक्तियां आपके सामने होंगी। आज ही आपका अमूल्य योगदान भेजकर दुआ ले - दवाई की ज़रूरत नही रहेगी।" बस, एक जीव का एक साल निभानेका खर्च रु.18,000/-मात्र है। बैंक डिटेल इस प्रकार है: SAMAST MAHAJAN,HDFC BANK ,BRANCH : CRAWFORD MRKET,Current A/C NO.00602320006521,IFSC CODE: HDFC0000143