श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना

Pashu Sandesh, 17 September 2022

नर सेवा नारायण सेवा,
है अपना कर्तव्य महान,
अपनी भक्ति अपनी शक्तिसे, करना जन जन का त्राण,
अपने तप से प्रगटायेंगे,
माँ भारत कमलासना,
चले निरंतर साधना.........
उक्ती को सार्थक करने वाले युगपुरुष, देश के ओजस्वी ऐवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें। भगवान आपको स्वस्थ ऐवं
दीर्घायु बनाये रखे और आप ऐसे ही भारतमाता की निरंतर सेवा करते रहें यही प्रार्थना।

ईश्वर के आशीर्वाद से आजरोज मैंने देश के कर्तव्य परायण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर राजकोट में 131 वीं बार रक्तदान किया। 17 सितंबर से देश भर में 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित किया जा रहा है। मैंने रक्तदान करके इस सेवा यज्ञ में अपनी आहुति डाली है। मानव सेवा के कार्य में ईश्वर मुझे ऐसे ही लगाए रखे यही मनोकामना। आईए ! इस “ सेवा पखवाड़ा” दरम्यान सेवाकार्य मे हिस्सा लेकर भारतमाता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने में अपना गिलहरी प्रयास करें, ऐसा विनम्र आग्रह।

डॉ. वल्लभभाई कथीरिया
पूर्व केन्द्रीय मंत्री – भारत सरकार

  •