NDDB चेयरमैन टी. नंद कुमार ने दिया स्तीफा

पशु संदेश, नई दिल्ली | 28 जुलाई
रास्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन टी. नंद कुमार ने अपने पद से स्तीफा दे दिया है, वे 1 अगस्त से पद मुक्त हो जायेंगे| उन्होंने सरकार को अपना स्तीफा तो 29 जून को ही भेज दिया था, जिसे कैबिनेट की एपोइंटमेंटस कमेटी ने बुधवार को स्वीकार कर लिया| नए चेयरमैन की नियुक्ती तक बोर्ड के सबसे वरिष्ट पूर्णकालिक डारेक्टर संस्था के चेयरमैन का प्रभार संभालेंगे|
नंदकुमार ने स्तीफे की बात का खुलासा अपने फेसबुक पेज पर किया है| उन्होंने NDDB के चेयरमैन का पद 3 मार्च 2014 को संभाला था, इस पद पर अभी उनका ढाई साल का कार्यकाल और बाकी था| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के साथ नीतीगत टकराव के चलते उन्होंने अपने पद से स्तीफा दिया है| स्तीफे के बाद NDDB के अपने साथीयों को भेजे गए उनके इ-मेल में भी इस बात के संकेत मिलते हैं|
नन्द कुमार NDDB चेयरमैन के पद पर नियुक्त होने वाले पहले आईएएस(IAS) अधिकारी थे| उनसे पूर्व डॉ वर्गिस कुरियन (1965-1998) और डॉ अमृता पटेल (1998-Feb 2014) यह पद संभाल चुके हैं और ये दोनों ही डेरी सेक्टर से थे| नन्द कुमार 1972 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं| वे 2010 में केंद्र सरकार में कृषि सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे|

  •