Pashu Sandesh, 11th June 2026 Vets in Poultry…
Pashu Sandesh, 31st May 2026
Pashu Sandesh, 04 October 2017
Pashu Sandesh, 26 October 2017
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 8 October 2021
Pashu Sandesh, 29 जनवरी 2026 डॉक्टर आर बी…
Pashu Sandesh, 24 jan 2026 देश की जानी-मानी…
Pashu Sandesh, 02 July 2025 गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):…
Pashu Sandesh, 05 April 2025 डॉ. आर.बी. चौधरी…
Pashu Sandesh, 20 December 2024 “यदि सभी पशु…
Pashu Sandesh, 10 Sep 2024 Dr R B…
Pashu Sandesh,04 September 2017 Parvinder Kaur Lubana…
उत्तर प्रदेश के किसानों की टीम "रूरल हब"…
पशु संदेश, भोपाल | 29 मार्च 2017
केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बलियान के गुरु व हिसार वेटरनरी कॉलेज के डीन डॉ गुरदयाल सिंह लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस हिसार के नये वाईस चांसलर नियुक्त किये गये हैं | उन्होंने 28 मार्च को लुवास के दूसरे नियमित कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया | पिछले सप्ताह 22 मार्च को चंडीगढ़ में हुई यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में उन्हें वाईस चांसलर चुना गया था |
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त कुलपति डॉ गुरदयाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए नये कैंपस का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है, इसके साथ ही वे यूनिवर्सिटी में फिशरीज कॉलेज जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास करेंगे | रिसर्च पर जोर देते हुए डॉ सिंह के कहा यूनिवर्सिटी में जल्द ही मेगा रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किये जायेंगे जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा | उन्होंने यूनिवर्सिटी के विकास के लिए सब को साथ लेकर चलने की बात कही |
डॉ गुरदयाल सिंह की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ में हुई है | स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने हिसार वेटरनरी कॉलेज से BVSc&AH , MVSc तथा एनाटोमी में पीएचडी की डिग्री हासिल की | वे लगभग 30 वर्षों से हिसार वेटरनरी कॉलेज से शिक्षक के रूप में जुड़े रहे हैं | नवम्बर 2013 में उन्हें हिसार वेटरनरी कॉलेज का डीन नियुक्त किया गया था, तब वे इस पद पर कार्य कर रहे हैं |
केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बलियान कॉलेज के दिनों में डॉ गुरदयाल सिंह के स्टूडेंट रहे हैं | उन्होंने डॉ गुरदयाल सिंह के मार्गदर्शन में ही अपनी phd की थी |
For more news logon to www.pashusandesh.com and download app pashusandesh from google play store.